Redmi K70 Ultra – आज के समय में 5000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन होना आम बात हो गया है। इस समय लगभग सभी ब्रांड अपने फोन में 5000mAh बैटरी ही पेश कर रही हैं।

आज के अधिकांश लोग फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन को पसंद कर रहे है। ऐसे में लोग शाओमी के स्मार्टफोन्स को लेना ज्यादा पसंद करते हैं।
लेकिन कंपनी अब अपने स्मार्टफोन्स में 7500mAh तक की बैटरी पेश कर सकती है। इसके लिए कंपनी लगातार टेस्टिंग भी कर रही है। आइए इसको आगे विस्तार से समझते हैं।
कब तक देखने को मिल सकता है 7500mAh बैटरी वाला फोन?

- शाओमी कंपनी अब अपने स्मार्टफोंस में 7500mAh की बैटरी लाने की तैयारी में जुटि हुई है। इसकी जानकारी टिपस्टर डिजिटल चाट स्टेशन द्वारा लेटेस्ट अपडटे में बताया गया है।
- सामने आई जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन कंपनी 100W एवं 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh, 6000mAh, 6500mAh, 7000mAh और तो और 7500mAh तक की भी बैटरी वाले फोन पर टेस्टिंग कर रही हैं।
- यदि कंपनी द्वारा इस तरह का टेस्ट सफल हो जाता है तो उम्मीद किया जा सकता है की आने वाले समय में हमे स्मार्टफोंस में 7500mAh तक की बैटरी भी देखने को मिल सकती हैं।
- आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुछ दिन पहले ब्रांड ने चीन में अपने Redmi K70 Ultra स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी पेश किया है।
- वही भारतीय बाजार में लॉन्च की गई Redmi Note 13 Pro Plus में हमे 120W फास्ट चार्जिंग स्पीड देखने को मिलती है जिसमें 5000mAh बैटरी दिया गया है।
इस टेबल में देखें बैटरी और उसकी चार्जिंग टाइम की डिटेल
आइए इस टेबल को ध्यान से देखिये, इसमें हमने बैटरी की कैपेसिटी, फास्ट चार्जिंग स्पीड एवं चार्जिंग टाइम को बतलाया है।
Battery Capacity | Fast Charging Speed | Charging Time |
5000mAh | 120W | 18 Minutes |
5500mAh | 100W | 34 Minutes |
6000mAh | 120W | 30 Minutes |
6500mAh | 100W | 49 Minutes |
7000mAh | 120W | 40 Minutes |
7500mAh | 100W | 63 Minutes |
7500mAh की बैटरी चार्ज होने में कितना मिनट का समय ले सकती है?
- सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 7500mAh की कैपेसिटी वाले बैटरी को जब 100W की फास्ट चार्जिंग स्पीड से चार्ज किया गया तो उसको फुल चार्ज होने में करीब 63 मिनट तक का समय ले सकता हैं।
- वही 7000mAh कैपेसिटी वाले बैटरी को जब 120W फास्ट चार्जिंग स्पीड से चार्ज किया गया तो उसे फुल चार्ज होने में लगभग 40 मिनट तक का समय लग सकता है।
- जब इस तरह की टेस्टिंग 6500mAh वाले बैटरी पर 100W की फास्ट चार्जिंग स्पीड से किया गया तो इस डिवाइस को फुल चार्ज होने में लगभग 49 मिनट तक का समय लग सकता हैं।
- इसके साथ ही यदि बात करे 6000mAh की बैटरी पर 120W फास्ट चार्जिंग स्पीड के टेस्ट की तो इस डिवाइस को फुल चार्ज होने में करीब 30 मिनट तक का समय लग सकता हैं।
- आपको बता दे की फिल्हाल कंपनी द्वारा इस प्रकार की टेस्टिंग अभी भी जारी है, अब देखने वाली बात यह है की आगे किस प्रकार का परिणाम सामने आता है।